Kangra News: स्वामी राम रत्न महाराज की छठी बरसी पर करवाया संत समागम

राजा का तालाब (कांगड़ा)। ब्रह्मलीन स्वामी राम रत्न महाराज की छठी बरसी के उपलक्ष्य पर धमेटा (दियाल) स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में संत समागम का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर के संस्थापक दिवंगत 108 संत राम रत्न की मूर्ति की स्थापना भी की गई। संत बक्शीश दास की अगुवाई में आयोजित संत सम्मेलन में डेरा सचखंड बल्लां, जालंधर से पहुंचे पद्मश्री 108 संत निरंजन दास ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन, शिक्षाओं और समाज को दिए गए संदेशों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान संत महात्माओं ने अमृतबाणी का पाठ और कीर्तन किया। मंदिर प्रबंधक बक्शीश दास ने संत-महात्माओं और समाजसेवियों को सिरोपे व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद

#AGatheringOfSaints(santSamagam)WasOrganizedOnTheSixthDeathAnniversaryOfSwamiRamRatnaMaharaj #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: स्वामी राम रत्न महाराज की छठी बरसी पर करवाया संत समागम #AGatheringOfSaints(santSamagam)WasOrganizedOnTheSixthDeathAnniversaryOfSwamiRamRatnaMaharaj #VaranasiLiveNews