Ambedkar Nagar News: खराब खाद्य सामग्री बेचने वाले 15 दुकानदारों पर 5.93 लाख का जुर्माना
अंबेडकरनगर। मानक के विपरीत खाद्य सामग्री बेचने के मामले में 15 दुकानदारों पर 5.93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुकदमों की सुनवाई करते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व ने यह आदेश सुनाया है। उन्होंने दुकानदारों को एक महीने में जुर्माने की राशि को जमा करने के आदेश दिए हैं। एफएसडीए की टीमों ने पिछले साल जिले में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। जांच में नमूने फेल आने पर दुकानदारों के खिलाफ एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु के न्यायालय में मुकदमा किया था। मानक के विपरीत छेना रसगुल्ला बेचने पर राजीव कुमार सिंह, आराध्या स्वीट हाउस के संचालक पर 40,000 रुपये का अर्थदंड लगा। राजीव कुमार सिंह पर गलत मिलावटी बेचने के लिए भी 40,000 रुपये का जुर्माना लगा। बलबीर जायसवाल, जायसवाल मिष्ठान भंडार के संचालक पर मिलावटी छेना मिठाई बेचने के आरोप में 80,000 रुपये का अर्थदंड लगा। साहेब आलम उर्फ सालू, भारत दुग्धशाला के संचालक पर मानक के विपरीत पनीर बेचने के लिए 40,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। श्यामनाथ गुप्त पर अधोमानक नूडल्स बेचने के आरोप में 25,000 रुपये का अर्थदंड लगा है। मौर्या दुग्धशाला के संचालक दीपक कुमार मौर्या पर मानक के विपरीत दही बेचने के आरोप में 35000 रुपये, आलोक सोनी पर मानक के विपरीत कुट्टू आटा बेचने के लिए 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। शिवम वर्मा, यादव ढाबा के संचालक पर बिना पंजीकरण के कारोबार करने पर 5000 रुपये का अर्थदंड लगा। इस मामले में मालिक रामकेवल वर्मा पर भी 25000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। राजेश कुमार पर अधोमानक केक बेचने के आरोप में 30000 रुपये व दुर्गा प्रसाद पर गलत खोया बेचने के लिए 20000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।छेना मिठाई और खोया पर विशेष कार्रवाईसगीर अहमद पर मिलावटी छेना मिठाई बेचने के आरोप में 30000 रुपये,अरविंद कुमार, आदर्श व्यापारी के संचालक पर 40,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी मामले में विक्रेता मालती पर 5000 रुपये का अर्थदंड लगा। अरविंद कुमार पर बेसन लड्डू में मानक सही न मिलने पर 40,000 रुपये का जुर्माना लगा। मालती पर बेसन लड्डू मामले में 5000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। खोया बेचने के लिए 40,000 रुपये और मालती पर 5000 रुपये का जुर्माना लगा।
#UpNews #AmbedkarNagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 20:15 IST
Ambedkar Nagar News: खराब खाद्य सामग्री बेचने वाले 15 दुकानदारों पर 5.93 लाख का जुर्माना #UpNews #AmbedkarNagarNews #VaranasiLiveNews
