Delhi NCR News: बेटे को बचाने आए पिता की गोली मारकर हत्या के आरोप में एक बदमाश गिरफ्तार

नंद नगरी में बेटे को बचाने आए पिता की गोली मारकर हत्या करने का मामला, पिस्टल व तीन कारतूस बरामद-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में 17 फरवरी की शाम को बड़े स्कूल के पास हुई थी वारदातअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। नंद नगरी इलाके में 17 फरवरी को झगड़े के दौरान बेटे को बचाने आए पिता मोहम्मद उमरदीन की गोली मारकर हत्या करने करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील उर्फ दीपू उर्फ नरेंद्र (34) को गिरफ्तार किया है। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व तीन कारतूस बरामद बरामद किए हैं। आरोपी सुनील के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, झपटमारी, हमला करने के आठ मामले पहले से दर्ज हैं। इसका भी पता लगाया जा रहा कि वारदात में और कौन-कौन शामिल थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल जारी है।उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि उमरदीन परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते थे। बेटा तहजीम दसवीं कक्षा में पढ़ता है। वह बी-2 ब्लॉक में ट्यूशन पढ़ता है। मंगलवार शाम को वह ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। इस बीच वह ए-2 ब्लॉक, बड़े स्कूल के पास पहुंचा तो कुछ लड़के उसके तीन दोस्तों को पीट रहे थे। तेहजीन को आता देखकर उन लड़कों ने उसे भी रोक लिया और पीटने लगे। तेहजीन ने फौरन पिता को कॉल कर घटनास्थल पर बुला लिया था। उमरदीन अपनी पत्नी राबिया के साथ वहां पहुंचे। तेहजीन के माता-पिता को आता देखकर वहां मौजूद सरदार के भाई सुनील ने पिस्टल से गोली मार दी। 17 फरवरी को उमरदीन और उसकी पत्नी राबिश की शादी की 17वीं सालगिरह थी।

#ACriminalWasArrestedForShootingAndKillingAFatherWhoCameToRescueHisSon. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: बेटे को बचाने आए पिता की गोली मारकर हत्या के आरोप में एक बदमाश गिरफ्तार #ACriminalWasArrestedForShootingAndKillingAFatherWhoCameToRescueHisSon. #VaranasiLiveNews