Meerut News: कार चालक के खिलाफ तहरीर दी

मवाना। गांव सठला निवासी सादिक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 1 फरवरी को वह बहन जाकिया को लेकर अपनी कार से दिल्ली जा रहा था। सांधन पुलिया के पास एक अन्य कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी जिससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसके हाथ की हड्डी टूट गई और बहन को भी चोट आई। बहन-भाई को सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया था। पीड़ित ने तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

#AComplaintWasLodgedAgainstTheCarDriver #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कार चालक के खिलाफ तहरीर दी #AComplaintWasLodgedAgainstTheCarDriver #VaranasiLiveNews