Yamuna Nagar News: अभियान चलाकर के शहर के वार्ड में की सफाई

जगाधरी। स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम वार्ड-3 स्थित मुखर्जी पार्क, वार्ड-1 के रटौली और वार्ड-18 के जोड़ियों गांव में सफाई करवाई गई। अभियान के दौरान सड़कों और गलियों की सफाई के साथ सड़क किनारे उगी कांग्रेस घास, झाड़ियों और खरपतवार को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।इस दौरान महापौर सुमन बहमनी ने झाड़ू और कस्सी हाथ में लेकर सफाई अभियान की अगुवाई की। उन्होंने मुखर्जी पार्क और रटौली गांव में कांग्रेस घास और झाड़ियां सफाई और लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। अभियान के बाद मेयर ने मुखर्जी पार्क कॉलोनी की गलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से खुले में कचरा न फेंकने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर निगम के वाहनों में डालने की अपील की।वहीं, वार्ड-18 के जोड़ियों गांव में जपा नेता नेपाल सिंह राणा ने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों, फैक्टरी संचालकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया। इस दौरान अतिरिक्त निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, पार्षद जयंत स्वामी, रीना रस्तोगी, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक अमित कंबोज, सह संयोजक मनीषा कंसल, दीक्षा बराड़ सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद----------

#ACleanlinessDriveWasConductedInTheCity'sWards. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 01:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: अभियान चलाकर के शहर के वार्ड में की सफाई #ACleanlinessDriveWasConductedInTheCity'sWards. #VaranasiLiveNews