Rishikesh News: एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम अभियान चलाया

ऋषिकेश। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद देहरादून की ओर से चीला रोड राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, पूर्व सैनिक, किसान और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का नैतिक अधिकार है। सरकार को लाखों कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को जल्द बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। जिला महामंत्री अभिषेक नवानी ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों को पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा नहीं दे पा रही है।इस अवसर पर डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह, पूनम रावत, अभिलाष यादव, अजयपाल, संदीप कुकरेती, नेहा, सत्यपाल, दीपेंद्र नेगी, धर्मेंद्र पंवार, मुकेश रमोला आदि उपस्थित रहे।

#ACampaignTitled'OneTreeForOldPension'WasLaunched #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम अभियान चलाया #ACampaignTitled'OneTreeForOldPension'WasLaunched #VaranasiLiveNews