Panipat News: दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर व्यापारी के साथ 45.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी
पानीपत। सेक्टर-24 निवासी व्यापारी को दूसरे व्यक्ति का प्लॉट दिखाकर 45.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। सैनी कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अलीपुर गांव में दो हजार गज का प्लॉट बेचने का झांसा देकर ठगी की। पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने स्पेशल डिटेक्टिव टीम से जांच कराई। प्रथम दृष्टया में आरोप सही मिलने पर किला थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर-24 निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अमर भवन चौक पर पर्दों की दुकान है। दिसंबर 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट देखी। इसमें अलीपुर खालसा गांव में फ्री जोन में दो हजार वर्गगज जमीन बेचने से संबंधित थी। इस पर 80 लाख रुपये कीमत भी लिखी हुई थी। पोस्ट देखने के बाद उसने सैनी कॉलोनी निवासी अनिल के नंबर पर संपर्क कर बात की और जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद अनिल उनकी दुकान पर आया और अपने नाम पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिखाई। जिसे देखकर उन्होंने सौंदा तय कर लिया। इसी बीच 24 दिसंबर को 15 लाख रुपये लेकर उसने बयाना लिखवा दिया। अलग अलग समय में 17 लाख रुपये और ले लिए। एक फरवरी 2026 को रजिस्ट्री कराने का समय तय किया गया था। उन्होंने 29 जनवरी को ही अनिल ने फोन कर उसे रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। अनिल ने कहा कि आज ही करवा लो, उसे फिर बाहर जाना है। वो गाड़ी लेकर उनकी दुकान पर आया। दोनों घरौंडा के लिए चल पड़े, लेकिन रास्ते में बैंक पर पहुंचकर उसने रुपये ट्रांसफर कराने के लिए कहा। इसके बाद उसने 28.50 लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए लेकिन वह मौके से भाग गया।
#ABusinessmanWasDupedOfRs45.30LakhByClaimingSomeoneElse'sPlotAsHisOwn. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 03:03 IST
Panipat News: दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर व्यापारी के साथ 45.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी #ABusinessmanWasDupedOfRs45.30LakhByClaimingSomeoneElse'sPlotAsHisOwn. #VaranasiLiveNews
