Mandsaur News: तेज रफ्तार बस पलटी, खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले यात्री, एक की मौत, 27 यात्री घायल
मंदसौर जिले में गुरुवारशाम एक तेज रफ्तार बस काल बनकर दौड़ रही थी, जो अचानक अनियंत्रित होकर डीगांव माली के पासरोड पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। एक यात्री की मौत और 27 यात्री घायल हो गए हैं। मृतक का नाम वरदी चंद बताया जा रहा है| हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही यात्री भीतर फंस गए। जान बचाने की जद्दोजहद ऐसी थी कि लोग बस की खिड़कियों के कांच तोड़-तोड़कर बाहर निकलते नजर आए। चश्मदीदों के मुताबिक, चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ये भी पढ़ें-70 हजार के कर्ज में कैद था पिता, इसलिए अस्पताल नहीं पहुंचा; चार दिन मर्चुरी में सड़ती रही बेटी की लाश लाइव वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लाइव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस किस तरह सड़क किनारे असंतुलित होकर पलटी है। हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी यात्री बस अपनी निर्धारित गति से कहीं अधिक तेज चल रही थी। जैसे ही बस डीगांव माली के करीब पहुंची, अचानक उसका स्टेरिंग फेल हो गया। चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते बस हवा में लहराते हुए सड़क के नीचे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में कोहराम मच गया।हादसे की खबर आग की तरह फैली और आसपास के गांव वाले तत्काल मदद के लिए घटनास्थल पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही मंदसौर पुलिस प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया। पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सभी गंभीर घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से मंदसौर जिला चिकित्सालय भेजा गया है। 1 यात्री की मौत हो गई है, जबकि 27 यात्री घायल हो गए हैं,डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या बस में कोई तकनीकी खराबी पहले से थी। बस पलटने के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकालते हुए बस पलटने के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकालते हुए
#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Mandsaur #MandsourNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 21:01 IST
Mandsaur News: तेज रफ्तार बस पलटी, खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले यात्री, एक की मौत, 27 यात्री घायल #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Mandsaur #MandsourNews #VaranasiLiveNews
