Panipat News: निगम में आज पेश होगा 394 करोड़ का बजट
पानीपत। नगर निगम ने 2026-27 का बजट तैयार कर लिया है। इस बार करीब 394 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। पिछले साल यह बजट करीब 390 करोड़ रुपये था। वहीं निगम ने इस साल का राजस्व 386 करोड़ रुपये तय किया है। यानी निगम अपने राजस्व से अधिक खर्च करेगा। नगर निगम ने बजट के लिए हाउस की बजट बैठक शनिवार काे सुबह 11 बजे जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में बुलाई है। मेयर कोमल सैनी की अध्यक्षता में नगर निगम में सदन के सामने अपना बजट रखेगा। इसके साथ पिछले साल के आय और व्यय का भी हिसाब रखा जाएगा। हाउस में इसी के आधार पर बजट पास किया जाएगा। बैठक के दाैरान कई पार्षद निगम की अपनी आय बढ़ाने पर जोर देने की तैयारी में हैं। नगर निगम ने विकास कार्य व अन्य कामों पर 394 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव बनाया है। नगर निगम ने पिछले साल प्रस्तावित आय 359 करोड़ रुपये तय की थी। इसमें से करीब 223 करोड़ रुपये का लक्ष्य प्राप्त किया है। इस बार इसे करीब 385 करोड़ तय किया है।
#ABudgetOfRs394CroreWillBePresentedInTheCorporationToday. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 03:36 IST
Panipat News: निगम में आज पेश होगा 394 करोड़ का बजट #ABudgetOfRs394CroreWillBePresentedInTheCorporationToday. #VaranasiLiveNews
