Balod News: गांव के कुएं में गिरे भालू का सफल रेस्क्यू, सीढ़ी के सहारे जंगल लौटा

जिले के डौंडी विकास खंड स्थित ग्राम जबकोहड़ा में शनिवार को एक जंगली भालू गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए भालू का सफल रेस्क्यू किया। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार, भालू संभवतः पानी या भोजन की तलाश में बस्ती की ओर आया था और अंधेरे के कारण कुएं में गिर गया। बालोद उड़नदस्ता की टीम ने कुएं में एक लंबी सीढ़ी उतारी, जिसके सहारे भालू सुरक्षित बाहर निकलकर सीधे जंगल की ओर भाग गया। उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने बताया कि भालू को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में भेज दिया गया है। विभाग ने ग्रामीणों से वन्य प्राणियों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है।

#CityStates #Balod #BalodNews #Chhattisgarh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 08:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balod News: गांव के कुएं में गिरे भालू का सफल रेस्क्यू, सीढ़ी के सहारे जंगल लौटा #CityStates #Balod #BalodNews #Chhattisgarh #VaranasiLiveNews