Chamoli News: भालू ने बंगथल में गौशाला तोड़कर गाय को मार डाला

पोखरी (चमोली)। ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। भालू ने बीती रात बंगथल गांव में गौशाला तोड़कर अंदर बंधी दुधारू गाय को मार डाला। एक सप्ताह के भीतर भालू अलग-अलग गांवों में पांच मवेशियों को मार चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बीती रात भालू ने दिलबर सिंह नेगी की गौशाला को तोड़कर अंदर बंधी गाय को मार डाला। इससे एक रात पहले डुंगर और उससे पहले किमोठा गांव में भी भालू गाय को मार चुका है। कुछ दिन पूर्व कांडई चंद्रशिला में गाय और जौरासी में बैल को भी भालू ने मार डाला था। कांडई चंद्रशिला में भालू ने एक बैल को घायल भी कर दिया था। लगातार मवेशियों को शिकार बनाए जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बगथल की ग्राम प्रधान ज्योति देवी, ललित मिश्रा और तोणजी के पूर्व प्रधान मुकेश नेगी ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मवेशियों के साथ ही ग्रामीणों के जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है।इंसेट-वन विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण घटना की सूचना पर बदरीनाथ वन्यजीव प्रभाग के पोखरी वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

#ABearBrokeIntoACowshedInBangthalAndKilledACow. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: भालू ने बंगथल में गौशाला तोड़कर गाय को मार डाला #ABearBrokeIntoACowshedInBangthalAndKilledACow. #VaranasiLiveNews