Pithoragarh: भालू ने किया जानलेवा हमला, संघर्ष कर महिला ने बचाई जान
पिथौरागढ़ मेंसीमांत क्षेत्र के मल्ला भैसकोट के भौरीगड़ा में बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। जंगल में बकरी चराने गई 25 वर्षीय मनीषा पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने साहस का परिचय देते हुए भालू से मुकाबला किया जिससे उसकी जान बच गई। बुधवार सुबह मनीषा गांव के पास जंगल में गई थी। अचानक दो बच्चों के साथ आए एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। मनीषा ने हार मानने के बजाय शोर मचाया और भालू का मुकाबला किया। इस संघर्ष के दौरान भालू ने उन्हें पास की खाई में फेंक दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब ग्रामीणों को खाई से मदद के लिए पुकार सुनाई दी तो ग्राम प्रधान कमला देवी महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लहूलुहान अवस्था में मनीषा को रेस्क्यू किया और 108 एंबुलेंस के जरिये पहले गौचर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। वन विभाग से आर्थिक मदद की मांग घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिला पंचायत सदस्य दीपू चुफाल और ग्रामीण चंद्र राम पार्की ने विभाग से मांग की है कि घायल महिला को तत्काल उचित उपचार और आर्थिक सहायता दी जाए। चिकित्सकों के अनुसार भालू ने महिला के शरीर और चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला है जिससे गहरे घाव हुए हैं। दो महीने से इलाके में सक्रिय है भालू क्षेत्र में भालू की दहशत नई नहीं है। दो महीने पहले धामी फल्यांटी गांव में भी भालू ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की थी। तब वन विभाग ने कैमरा ट्रैप लगाकर भालू की पुष्टि भी की थी लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से अब यह बड़ी घटना घट गई। भैसकोट के भौरीगड़ा में भालू के हमले की सूचना मिली है। हमारी टीम क्षेत्र में गश्त करेगी ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। घायल महिला को नियमानुसार जल्द ही आर्थिक सहायता दी जाएगी। - जसवंत देउपा, वन बीट अधिकारी नाचनी
#CityStates #Pithoragarh #UttarakhandNews #UkNews #PithoragarhNews #BearAttackIncident #MallaBhaisokot #BhorigadaVillage #WomanAttackedByBear #ManishaInjured #ForestGrazingIncident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 12:37 IST
Pithoragarh: भालू ने किया जानलेवा हमला, संघर्ष कर महिला ने बचाई जान #CityStates #Pithoragarh #UttarakhandNews #UkNews #PithoragarhNews #BearAttackIncident #MallaBhaisokot #BhorigadaVillage #WomanAttackedByBear #ManishaInjured #ForestGrazingIncident #VaranasiLiveNews
