Kangra News: जिले में कल से साहसिक गतिविधियों पर लगेगा प्रतिबंध
धर्मशाला। बरसात के मौसम में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला कांगड़ा में 16 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी प्रकार की साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पर्यटन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस रोक के कारण अब पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों के लिए दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा।प्रतिबंध के दौरान जिला कांगड़ा के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग और धर्मशाला के इंद्रुनाग में उड़ानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी संचालक इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उल्लंघनकर्ताओं पर भारी जुर्माना लगाने के साथ ही उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा गतिविधियों में प्रयोग होने वाली सभी प्रकार की सामग्री को भी जब्त कर लिया जाएगा। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान ने बताया कि मानसून के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 16 जुलाई से 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। उन्होंने सभी संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 19:10 IST
Kangra News: जिले में कल से साहसिक गतिविधियों पर लगेगा प्रतिबंध #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
