Mandi News: डैहर में 12 और 13 दिसंबर को होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए एसके विद्या मेमोरियल क्लब डैहर 12 और 13 दिसंबर को बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसमें अंडर-19 और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को क्लब अध्यक्ष कपिल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सुरेंद्र कुमार मेहता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में क्लब की गतिविधियों को बढ़ावा देने, नए सदस्यों को जोड़ने और प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर चर्चा की गई।इस दौरान सुरेंद्र कुमार मेहता ने पांच नए सदस्यों को क्लब में शामिल करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इनमें दिनेश कपिल, अजय सोनी, सदानंद शर्मा, गगन शर्मा और अमन अरोड़ा शामिल हैं।अंडर-19 वर्ग के एकल मुकाबले के विजेता को 2100 और उपविजेता को 1100 रुपये दिए जाएंगे। युगल में विजेता को 3100 और उपविजेता को 2100 रुपये मिलेंगे। वहीं, ओपन वर्ग के एकल मुकाबले में विजेता को 3100 और उपविजेता को 2100 रुपये दिए जाएंगे। इस वर्ग के युगल मुकाबले की विजेता टीम को 5100 और उपविजेता को 3100 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।अंडर-19 वर्ग में एकल के लिए 300 और युगल के लिए 600 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। ओपन वर्ग में एकल का शुल्क 500 और युगल का 1000 रुपये रहेगा। क्लब की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन और चाय की व्यवस्था भी की जाएगी।बैठक में सदस्यों से प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष विनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, रविंद्र सिंह, संजीव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
#ABadmintonTournamentWillBeHeldInDaharOnDecember12And13. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 22, 2026, 23:33 IST
Mandi News: डैहर में 12 और 13 दिसंबर को होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता #ABadmintonTournamentWillBeHeldInDaharOnDecember12And13. #VaranasiLiveNews
