मां की आखिरी झलक भी नसीब नहीं: फ्लैट में अकेली रहने वाली महिला की हुई मौत, बेटी ने वीडियो कॉल पर देखा शव
वाराणसी कमिश्नरेट के दुर्गाकुंड क्षेत्र के कबीर नगर कॉलोनी में एमआईजी बिल्डिंग के फ्लैट में माधुरी विश्वास (70) की मौत हो गई। सऊदी अरब में रहने वाली बेटी देबूश्री ने वीडियो कॉल पर मां के शव को देखा। पुलिस से आग्रह किया कि मां की मौत स्वभाविक है और उनका पोस्टमार्टम न कराया जाए। भेलूपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह पंचनामे के बाद शव रिश्तेदारों को सौंपा। दाह संस्कार कर दिया गया। क्या है मामला बीएचयू एसएस अस्पताल में नर्स से सेवानिवृत्त माधुरी विश्वास दुर्गाकुंड में फ्लैट में अकेले रहती थी। सुबह अस्पताल ले जाने के लिए माधुरी ने कैब बुलाया था। कैब चालक फ्लैट पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला। फोन भी नहीं उठा। 20 से 25 मिनट तक वह परेशान रहा। तब तक दूध वाला पहुंचा और फिर भी दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोग भी माधुरी के फ्लैट के बाहर जुटे और कॉलोनी के रहने वाले आशीष ने डायल-112 पर सूचना दी। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा, अन्य कांस्टेबल समेत महिला आरक्षी के साथ पहुंचे और किसी तरह बाथरूम के पीछे से फ्लैट में दाखिल हुए। पुलिस ने देखा कि बिना कपड़ों के माधुरी बेड पर पड़ी थीं। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और छानबीन की। रात में माधुरी ने स्नान किया और कपड़े बाल्टी में थे। दूसरे कपड़े उन्होंने बेड पर रखा था।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 01:42 IST
मां की आखिरी झलक भी नसीब नहीं: फ्लैट में अकेली रहने वाली महिला की हुई मौत, बेटी ने वीडियो कॉल पर देखा शव #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
