Kullu News: ब्यास के तटीकरण के लिए बनेगी 300 करोड़ की योजना
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से भुंतर तक ब्यास नदी के तटीकरण और घाट निर्माण के लिए जल्द 300 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। यह बात कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कही।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस संबंध में बात हुई है। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर और मनाली के लिए 200 करोड़ रुपये की योजना तैयार किए जाने की जानकारी दी है। इसी तर्ज पर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लिए भी विस्तृत परियोजना तैयार की जाएगी।तटीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये की एक योजना पाइपलाइन में है, जिसे शहरी विकास विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस परियोजना के तहत वॉकिंग ट्रेल समेत अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना है।जिला मुख्यालय कुल्लू में रामशिला से लंकाबेकर तक ब्यास नदी के तटीकरण का काम पूरा हो चुका है। बीच में बचा कार्य भी इसी वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि कुल्लू में देश-दुनिया से लोग आना चाहते हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में पर्यटक यहां ज्यादा देर तक नहीं ठहर पाते। ऐसे में लोगों को आकर्षित करने के लिए शहर में जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।पूर्व नगर परिषद की कार्यशैली पर उठाए सवालविधायक ने पूर्व नगर परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शहर में गंदगी पसरी रहती थी। कभी न्यायालय तो कभी एनजीटी की ओर से नोटिस आते थे और जुर्माना लगाया जाता था। अब नई नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए पानीपत की कंपनी को काम दिया है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।
#A300-crorePlanWillBeFormulatedForTheEmbankmentOfTheBeasRiver. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 02, 2026, 18:45 IST
Kullu News: ब्यास के तटीकरण के लिए बनेगी 300 करोड़ की योजना #A300-crorePlanWillBeFormulatedForTheEmbankmentOfTheBeasRiver. #VaranasiLiveNews
