UP: नमो केंद्र में दवा और साड़ी कारोबारियों के लिए बनाई जाएंगी 844 दुकानें, 145 करोड़ रुपये खर्च होंगे; मंजूरी
Nagar Nigam Varanasi: काशी में नमो बनारस केंद्र बनाया जाएगा। इस पर मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता वाली नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने सोमवार को मुहर लगा दी। केंद्र में 844 दुकानें बनाई जाएंगी। दुकानों का आवंटन सप्तसागर दवा मंडी के व्यापारियों और बनारसी साड़ी के कारोबारियों के नाम से होगा। नमो केंद्र के निर्माण पर 145 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सप्तसागर के पास 532 दवा और 800 से ज्यादा साड़ी कारोबारी हैं। जिले में 10 हजार बुनकर हैं। योजना के तहत कुल 0.82 हेक्टेयर भू-भाग पर जी-प्लस सिक्स कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसे एक साल में तैयार किया जाना है। कॉम्प्लेक्स निर्माण क्षेत्रफल 48365.10 वर्ग मीटर रहेगा। व्यापारियों से 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। 45 करोड़ रुपये राज्य वित्त आयोग से मिले अनुदान की बचत से लिया जाएगा।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 00:35 IST
UP: नमो केंद्र में दवा और साड़ी कारोबारियों के लिए बनाई जाएंगी 844 दुकानें, 145 करोड़ रुपये खर्च होंगे; मंजूरी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
