Kangra News: पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 83 अभ्यर्थी सफल

धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पुलिस भर्ती के तहत शुक्रवार को पुलिस मैदान धर्मशाला में पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 2004 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 878 ने ही परीक्षा में हिस्सा लिया। जबकि 1126 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।एसपी कांगड़ा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 83 सफल घोषित किए गए, जबकि 795 विभिन्न चरणों में असफल रहे। इसके अलावा छह अभ्यर्थियों के अनुरोध पर परीक्षा की तिथि पुनर्निर्धारित की गई। वहीं, दो अपीलों का भी निपटारा किया गया।एसपी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करवाया जा रहा है। इसके लिए सभी निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

#83CandidatesSuccessfulInPoliceRecruitmentPhysicalTest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 02:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 83 अभ्यर्थी सफल #83CandidatesSuccessfulInPoliceRecruitmentPhysicalTest #VaranasiLiveNews