Noida News: 80 शिक्षकों व 45 हजार छात्रों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

माई सिटी रिपोर्टरबेसिक शिक्षा विभाग और एसबीआई के बीच एमओयू पर होगा हस्ताक्षरग्रेटर नोएडा। जनपद के 80 शिक्षकों व 45 हजार छात्रों को बेसिक शिक्षा विभाग आज सौगात देने जा रहा है। आईआईएमटी व तीनों तहसील में शिक्षकों और कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान की जाएगी। आईआईएमटी कॉलेज में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप कैशलेस इलाज की सुविधा के कार्ड वितरित करेंगे। साथ ही छात्रों को डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये भी भेजे जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि 8 जुलाई को वाराणसी में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा विभाग और एसबीआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होगा। इस पहल के माध्यम से विभाग के लगभग 10 लाख स्थायी एवं संविदा शिक्षक-कर्मचारी एसबीआई के विशेष सैलरी पैकेज के साथ व्यापक बीमा सुरक्षा और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।एसबीआई में खाता खुलवाने के लिए किया जाएगा प्रेरितएमओयू लागू होने के बाद जिन कार्मिकों के वेतन खाते पहले से एसबीआई में हैं, उन्हें सैलरी पैकेज में बदला जाएगा। जिनका खाता एसबीआई में नहीं हैं, उन्हें एसबीआई में खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे भी एमओयू के अंतर्गत उपलब्ध सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

#80TeachersAnd45 #000StudentsToReceiveFinSecurity #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 14:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 80 शिक्षकों व 45 हजार छात्रों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा #80TeachersAnd45 #000StudentsToReceiveFinSecurity #VaranasiLiveNews