Mandi News: रामपुर के लिए करसोग नगर पंचायत में 74.83 फीसदी मत पड़े

महिला मतदान की संख्या 76.54 प्रतिशत और पुरुषों की 73.20 प्रतिशत दर्ज संवाद न्यूज एजेंसीकरसोग (मंडी)। करसोग नगर पंचायत के चुनाव में 74.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें महिला मतदाताओं का प्रतिशतता 76.54 जबकि पुरुष मतदाताओं की प्रतिशतता 73.20 प्रतिशत दर्ज की गई है।नगर पंचायत करसोग के कुल 7 वार्डों में से 5 वार्डों में वार्ड-2 अपर न्यारा, वार्ड-3 न्यारा, वार्ड-4 करसोग सदर, वार्ड-5 पुराना बाजार और वार्ड -6 करसोग बाजार में मतदान हुआ है। कुल 1359 मतों में से 1017 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 509 रही, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 508 दर्ज की गई है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड-1 जगातखाना से वार्ड सदस्य का चयन पहले ही निर्विरोध कर लिया गया है जबकि वार्ड-7 बरल से किसी भी व्यक्ति द्वारा नामांकन नहीं भरे जाने के कारण मतदान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। वार्ड-2 अपर न्यारा में 142, वार्ड-3 न्यारा में 255, वार्ड-4 करसोग सदर में 187, वार्ड-5 पुराना बाजार में 218 और वार्ड-6 करसोग बाजार में 215 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

#74.83PercentVotesWereCastInKarsogNagarPanchayat. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 17, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: रामपुर के लिए करसोग नगर पंचायत में 74.83 फीसदी मत पड़े #74.83PercentVotesWereCastInKarsogNagarPanchayat. #VaranasiLiveNews