Chamoli News: चमोली के 74 दिव्यांग बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र
घर में पोर्टेबल मशीन लेकर दिव्यांग बच्चों के बनाए जाएंगे आधार कार्ड- इसके बाद मिल सकेगी उन्हें पेंशन व अन्य योजनाओं की सुविधा गोपेश्वर। चमोली जनपद के 74 दिव्यांग बच्चों को जल्द पहचान मिल सकेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर इन बच्चों के आधार कार्ड घर-घर जाकर बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आधार कार्ड संचालकों को पोर्टेबल मशीनों के साथ गांवों में पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे साथी अभियान के तहत जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार के निर्देशन में किए गए चिह्नीकरण में सामने आया कि जनपद में 74 दिव्यांग बच्चों के पास अब तक आधार कार्ड नहीं है, जिसके कारण वे पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। प्राधिकरण ने इस संबंध में रिपोर्ट राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन को भेजी। इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित बच्चों के आधार कार्ड उनके घर पर ही बनाए जाएं।प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। आधार कार्ड के साथ ही बच्चों के यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें योजनाओं की जानकारी और लाभ समय पर मिल सके। प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। आधार कार्ड के साथ ही बच्चों के यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें योजनाओं की जानकारी और लाभ समय पर मिल सके।
#74Differently-abledChildrenOfChamoliWillGetIdentityCards. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:28 IST
Chamoli News: चमोली के 74 दिव्यांग बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र #74Differently-abledChildrenOfChamoliWillGetIdentityCards. #VaranasiLiveNews
