आज के दिन: उपराष्ट्रपति का अयोध्या दौरा; भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे और सीजेपी का केरल में प्रदर्शन

आज 7 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दीपोत्सव 2026 में शामिल होंगे। अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वेलिंगटन में खेला जाएगा। पहले वनडे में जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर होंगी। हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। उपराष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, दीपोत्सव में होंगे शामिल आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दीपोत्सव 2026 में शामिल होंगे। अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा, वह अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्रद्धेय संतों को सम्मानित भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित दसवें दीपोत्सव-2026 में इस बार रामनगरी के इतिहास, श्रीराम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास की यात्रा को विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से रामकथा पार्क में लगाई जाने वाली इस प्रदर्शनी में वर्ष 1500 ईस्वी से लेकर वर्तमान समय तक के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को भी दर्शाया जाएगा।

#IndiaNews #National #TopNewsToday #7November2026News #CpRadhakrishnanAyodhyaVisit #AyodhyaDeepotsav2026 #IndiaVsNewZealand2ndOdi #IndiaNewZealandOdiSeries #WellingtonWeather #NoidaYamunaDeepotsav #YamunaAarti #HimachalPradeshCabinetMeeting #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 17:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज के दिन: उपराष्ट्रपति का अयोध्या दौरा; भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे और सीजेपी का केरल में प्रदर्शन #IndiaNews #National #TopNewsToday #7November2026News #CpRadhakrishnanAyodhyaVisit #AyodhyaDeepotsav2026 #IndiaVsNewZealand2ndOdi #IndiaNewZealandOdiSeries #WellingtonWeather #NoidaYamunaDeepotsav #YamunaAarti #HimachalPradeshCabinetMeeting #VaranasiLiveNews