Kangra News: शाहपुर आईटीआई में 53 साल पुराना अंग्रेजी स्टेनो का ट्रेड बंद

धर्मशाला। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में वर्ष 1973 से संचालित अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ट्रेड को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बंद कर दिया गया है। नए प्रवेश प्रॉस्पेक्ट्स में इस ट्रेड को सूचीबद्ध नहीं किया गया है, जिसके कारण कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर आदि जिलों के अभ्यर्थियों को अब यह प्रशिक्षण लेने के लिए शिमला या चंबा का रुख करना पड़ेगा।पिछले करीब 53 वर्षों से चल रहे इस कोर्स की सीटें हर साल पहली ही काउंसलिंग में भर जाती थीं। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी भी इसमें प्रवेश लेते थे, जो हिंदी स्टेनो के बाद रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने के लिए अंग्रेजी स्टेनो सीखते थे। न्यायालयों, सरकारी कार्यालयों और निजी संस्थानों में दोनों भाषाओं के स्टेनोग्राफरों की भारी मांग रहती है। ऐसे में इस ट्रेड के बंद होने से क्षेत्र के युवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ और लंबी दूरी तय करने की मजबूरी खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने भी इस फैसले पर रोष जताया है। उल्लेखनीय है कि शाहपुर आईटीआई में इस शैक्षणिक सत्र से डेयरी का नया कोर्स शुरू किया जा रहा है। आईटीआई शाहपुर के प्रिंसिपल रवि कुमार ने बताया कि इंस्ट्रक्टर उपलब्ध न होने के कारण कुछ कोर्स बंद किए गए हैं, लेकिन संस्थान की ओर से इसे पुनः शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।तकनीकी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखेंगे बात: पठानियाशाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आईटीआई से बंद हुए इस महत्वपूर्ण कोर्स को दोबारा शुरू करवाने के लिए वे तकनीकी शिक्षा मंत्री से बात करेंगे, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अंग्रेजी स्टेनोग्राफर का कोर्स करने के लिए दूसरे जिलों में न जाना पड़े।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: शाहपुर आईटीआई में 53 साल पुराना अंग्रेजी स्टेनो का ट्रेड बंद #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews