Yamuna Nagar News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 52 लोगों की हुई जांच

यमुनानगर। जिला रेडक्रॉस समिति यमुनानगर द्वारा संचालित टीआई प्रोजेक्ट की ओर से रविदास मंदिर फर्कपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजीव कुमार धीमान ने की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में डॉक्टर रितु मग्गो ने करीब 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, पल्स और शुगर स्तर जांचा गया। टीआई प्रोजेक्ट की ओर से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को दवाइयों के साथ उचित परहेज और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर के दौरान आईसीटीसी-ईएसआई की ओर से काजल ने लोगों को एचआईवी जांच के प्रति जागरूक किया और जांच सेवाएं भी प्रदान कीं। प्रोजेक्ट मैनेजर सुनीता शर्मा ने बताया कि टीआई प्रोजेक्ट पिछले आठ वर्षों से जिले में निरंतर एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अवसर पर मॉनिटरिंग एवं इवेल्यूएशन ऑफिसर जसबीर सिंह, दीपशिखा, सपना, कविता, प्रदीप, सतप्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद

#52PeopleWereExaminedInTheHealthCheck-upCamp. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 02:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 52 लोगों की हुई जांच #52PeopleWereExaminedInTheHealthCheck-upCamp. #VaranasiLiveNews