Meerut News: 51 महिलाओं को मिलेगा वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति सम्मान
- धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से किया जाएगा कार्यक्रममाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। 1857 के क्रांति नायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से 51 महिलाओं को वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान दिया जाएगा। बच्चा पार्क में संस्थान की ओर से हुई प्रेस वार्ता में अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने महिलाओं को यह सम्मान दिया जाएगा।चपराना ने बताया कि इच्छुक महिलाएं अपने कार्यों का विवरण 28 फरवरी तक व्हाट्सएप नंबर 9286949154 पर भेजें। निर्णायक मंडल जांच के बाद तीन मार्च को चयनितों की सूची जारी करेगा। चयनित महिलाओं को सात मार्च को सुबह दस बजे ब्रह्माकुमारीज भवन में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुस्तक लेखन करने वाली सम्मानित महिलाओं की पुस्तकों का विमोचन होगा। वार्ता में राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत कपूर, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, पूर्व प्रोफेसर देवेश चंद शर्मा, मुनीश पटेल, प्रधानाचार्य सुगम सिंह धामा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
#51WomenWillReceiveTheVeerMataPannaDhayNariShaktiSamman. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:28 IST
Meerut News: 51 महिलाओं को मिलेगा वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति सम्मान #51WomenWillReceiveTheVeerMataPannaDhayNariShaktiSamman. #VaranasiLiveNews
