Basti News: चित्रकूट के 500 संत मखौड़ा धाम पहुंचे, 84 कोसी परिक्रमा आज से

परशुरामपुर। चित्रकूट धाम से आए 500 संतों का जत्था मंगलवार को मखौड़ा धाम पहुंचा। संतों का जत्था बुधवार सुबह मनोरमा नदी में स्नान और पूजन के बाद 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत करेगा। परिक्रमा की अध्यक्षता कर रहे चित्रकूट धाम के महंत गोविंददास जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन स्नान-पूजन के बाद परिक्रमा शुरू की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार 84 कोसी परिक्रमा करने से श्रद्धालुओं को 84 लाख योनियों के बंधन से मुक्ति मिलती है। मखौड़ा धाम के पुजारी बाबा सूरजदास ने बताया कि परिक्रमा विभिन्न पड़ाव स्थलों से होते हुए 16 दिसंबर को अयोध्या के कनक बिहारी, हनुमानगढ़ी और रामकोट में पूर्ण होगी। परिक्रमा को लेकर संतों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। संवाद

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 02:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: चित्रकूट के 500 संत मखौड़ा धाम पहुंचे, 84 कोसी परिक्रमा आज से #BastiNews #VaranasiLiveNews