Kangra News: बैजनाथ पपरोला नप में विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये

नगर परिषद ने कार्यों के लिए आमंत्रित किए टेंडर, तीन माह में पूरे किए जाएंगे कार्यसंवाद न्यूज एजेंसीबैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद बैजनाथ पपरोला के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 50 लाख से अधिक की राशि खर्च होगी। नगर परिषद ने इन विकास कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं और आने वाले तीन माह के भीतर इन कार्यों को पूरा किया जाएगा। नगर परिषद के ईओ चमन कपूर ने बताया कि इसमें नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में रास्तों और ड्रेनेज के निर्माण के अतिरिक्त इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले कार्य शामिल हैं। स्टेडियम में स्व. इंदिरा गांधी का स्टेच्यू स्थापित करने के अतिरिक्त बड़े कला मंच पर ग्रिल लगाने और कृषि विभाग के कार्यालय की ओर से आने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा कस्बे के चौबीन चौक पर महाराणा प्रताप का स्टेच्यू स्थापित किया जाएगा। बूहली कोठी में कूड़ा कचरा निष्पादन केंद्र में चहारदीवरी और अन्य कार्य होंगे। वहीं, विधायक किशोरी लाल ने बताया कि पपरोला के आयुर्वेदिक संस्थान को जाने वाले चौक पर भगवान परशु राम और डीएसपी कार्यालय के सामने आंबेडकर के स्टेच्यू स्थापित करने के लिए भी जल्द टेंडर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पपरोला में पार्किंग का निर्माण औपचारिकताओं के पूरा न होने पर लटका हुआ है और आगामी दो माह में इस कार्य को भी शुरू कर दिया जाएगा। संवाद

#50LakhRupeesWillBeSpentOnDevelopmentInBaijnathPaprolaNagarPanchayat. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 19:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: बैजनाथ पपरोला नप में विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये #50LakhRupeesWillBeSpentOnDevelopmentInBaijnathPaprolaNagarPanchayat. #VaranasiLiveNews