Basti News: अनियमितता में कार्यवाहक प्रधानाचार्य को हटाया
बस्ती। आर्यकन्या इंटर कॉलेज के प्रबंध संचालक/सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार कुशवाहा ने अनियमितता के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य माया देवी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। जामडीह शुक्ल के आशीष कुमार शुक्ल ने शिकायत की थी। डीआईओएस संजय सिंह ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक उदयभान वर्मा को जांच अधिकारी नामित किया। प्रबंधक संचालक अनूप कुमार कुशवाहा के अनुसार, जांच में पता चला कि शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष का कोई पाल्य विद्यालय में नहीं पढ़ता है। वित्तीय मामलों की जांच में भी अनियमितता की पुष्टि हुई है। डीआईओएस के निर्देश के बाद उन्हें प्रधानाचार्य पद से हटा दिया गया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य माया देवी ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उन्होंने पीटीए की धनराशि खाते में जमा की है। कुछ सामग्री का कोटेशन नहीं मिला है। इसके लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया है। संवाद
#BastiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 03:06 IST
Basti News: अनियमितता में कार्यवाहक प्रधानाचार्य को हटाया #BastiNews #VaranasiLiveNews
