आज के दिन: एशियाई पैरा खेल के एथलीटों से मिलेंगे पीएम मोदी; 10 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी काशी
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' के तहत आज गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित पदयात्रा में पश्चिम उत्तर प्रदेश से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। एशियाई पैरा खेल के एथलीटों से मिलेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को साम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्पर बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। भारत ने इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। कुल 97 भारतीय पैरा-एथलीटों ने 114 पदक जीते, जिसमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। इस कार्यक्रम में एथलीट, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
#IndiaNews #National #PmModiGujaratVisit #NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatelJayanti #DhruvRatheeDefamationCase #GyaneshKumar #PublicImpeachmentEvent #IndiraGandhiDeathAnniversary #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 18:17 IST
आज के दिन: एशियाई पैरा खेल के एथलीटों से मिलेंगे पीएम मोदी; 10 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी काशी #IndiaNews #National #PmModiGujaratVisit #NationalUnityDay #SardarVallabhbhaiPatelJayanti #DhruvRatheeDefamationCase #GyaneshKumar #PublicImpeachmentEvent #IndiraGandhiDeathAnniversary #VaranasiLiveNews
