जामा ब्लड ग्रुप: महिला का खून बना वैज्ञानिकों के लिए पहेली, जांच में सामने आया इंसानों का 49वां ब्लड ग्रुप
हमारे शरीर में मौजूद खून सिर्फ लाल रंग का तरल पदार्थ भर नहीं है, इसी के जरिए शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वपहुंचाता है। जब किसी व्यक्ति को मेडिकल जरूरतों के लिए खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है, तो सबसे पहले उसका ब्लड ग्रुप चेक किया जाता है। ब्लड ग्रुप के आमतौर के चार प्रकार(ए, बी, एबी और ओ) सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। जो चीजें आपके रक्त को किसी और के रक्त से अलग बनाती है, वह है प्रोटीन अणुओं का अनूठा संयोजन- जिन्हें एंटीजन और एंटीबॉडी कहा जाता है। एंटीजन लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर होते हैं जबकि एंटीबॉडीज आपके प्लाज्मा में मौजूद होती हैं। इन्हीं एंटीजन और एंटीबॉडी के आधार पर ही निर्धारित होता है कि आपका ब्लड ग्रुप कौन सा है अब ब्रिटेन और इजराइल के वैज्ञानिकों ने इंसानों में एक नए ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की है। इसे जामा नाम दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन ने इसे इंसानों के 49वें ब्लड ग्रुप सिस्टम के रूप में मान्यता दी है। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एफ-11 आर एक विशिष्ट जीन है, जो मानव शरीर में जामा नामक प्रोटीन का निर्माण करता है और इसी के आधार पर इस ब्लड ग्रुप का नाम जामा रखा गया है। आइए जानते हैं कि ये खोज क्यों इतनी महत्वपूर्ण है और इसका किस तरह से असर हो सकता है
#HealthFitness #National #NewBloodGroupJama #JamaBloodGroup #जामाब्लडग्रुप #49thBloodGroupSystem #NewBloodGroupDiscovered #ThBloodGroupSystem #इंसानोंमेंनयाब्लडग्रुप #जामाब्लडग्रुपक्याहै #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 10:51 IST
जामा ब्लड ग्रुप: महिला का खून बना वैज्ञानिकों के लिए पहेली, जांच में सामने आया इंसानों का 49वां ब्लड ग्रुप #HealthFitness #National #NewBloodGroupJama #JamaBloodGroup #जामाब्लडग्रुप #49thBloodGroupSystem #NewBloodGroupDiscovered #ThBloodGroupSystem #इंसानोंमेंनयाब्लडग्रुप #जामाब्लडग्रुपक्याहै #VaranasiLiveNews
