Kangra News: भटोली फकोरियां में 42 पौंग बांध विस्थापितों को मिले भूमि के पट्टे
देहरागोपीपुर/गुलेर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र देहरा के भटोली फकोरियां में मंगलवार को पात्र 42 पौंग बांध विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे (प्रमाण पत्र) वितरित किए गए। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए।विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पौंग बांध विस्थापितों के वर्षों से लंबित मामलों के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पात्र परिवारों को उनका अधिकार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पूर्व हरिपुर में भी 89 पात्र विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन के पट्टे प्रदान किए जा चुके हैं।विधायक ने बताया कि भटोली फकोरियां क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में विभिन्न मरम्मत व रखरखाव कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर हिमाचल पूर्व सैनिक निगम के उपाध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार धीमान, एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 20:46 IST
Kangra News: भटोली फकोरियां में 42 पौंग बांध विस्थापितों को मिले भूमि के पट्टे #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
