Meerut News: रेंज में साइबर अपराधियों के 4106 मोबाइल ब्लॉक
- साइबर अपराध में प्रयोग 1962 मोबाइल नंबर किए बंदसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। साइबर अपराधों पर रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्य की बुधवार को डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने समीक्षा की। मेरठ रेंज में 4106 मोबाइल फोन व 1962 मोबाइल नंबर को ब्लाॅक किया गया है।डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से रेंज के सभी जिला पुलिस प्रमुखों संग बैठक की। इसमें वर्ष-26 में दर्ज साइबर क्राइम के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब तक एनसीआरपी पोर्टल पर मिली 3426 शिकायत का निस्तारण किया गया। साइबर ठगी में प्रयुक्त 960 म्यूल बैंक खाते को सीज किया गया। मेरठ में 689, बुलंदशहर में 869, बागपत में 224 व हापुड़ में 180 मोबाइल नंबर ब्लाक किए गए। डीआईजी ने बताया कि मेरठ में 1952, बुलंदशहर में 1877, बागपत में 81 व हापुड़ में 196 मोबाइल फोन की आईएमईआई ट्रेस कर बंद किया गया। मेरठ में 297, बुलंदशहर में 472, बागपत में 62 व हापुड़ में 129 खाते सीज किए गए। मेरठ में 27, बुलंदशहर में 38, बागपत में 3 व हापुड़ में 5 रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें पांच लाख से ज्यादा की ठगी हुई। मेरठ में 1425, बुलंदशहर में 1348, बागपत में 368 व हापुड़ में 285 दर्ज शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीआईजी ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश दिए कि शिकायत मिलते ही बैंक खातों तुरंत संचालन बंद कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ठगी का पूरा डाटा समन्वय पोर्टल पर अपलोड किया जाए।-----------
#4106MobileBlocksOfCyberCriminalsInTheRange #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:13 IST
Meerut News: रेंज में साइबर अपराधियों के 4106 मोबाइल ब्लॉक #4106MobileBlocksOfCyberCriminalsInTheRange #VaranasiLiveNews
