तीसरा टी20: भारत ने चेज में तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के बराबर छक्के अभिषेक शर्मा ने अकेले जड़े
भारत ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा के तूफान में कीवी उड़ गए। अभिषेक ने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्कों की मदद से 113 रन की पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 45 रन बनाए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के नाबाद 89 रन के दम पर 198 रन बनाए थे। मिचेल के अलावा फिन एलन ने 25 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 40 रन बनाए थे।इस मैच में कुल 26 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड की ओर से 11 छक्के लगे। वहीं, भारत की ओर से 15 छक्के लगे। न्यूजीलैंड के बराबर छक्के तो अभिषेक शर्मा ने अकेले लगा दिए।इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 30 अक्तूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
#CricketNews #Cricket #International #IndiaVsNewZealand #3rdT20i #AbhishekSharma #IndiaChaseRecord #T20International #FastestChase #AbhishekSharmaCentury #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 12:33 IST
तीसरा टी20: भारत ने चेज में तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के बराबर छक्के अभिषेक शर्मा ने अकेले जड़े #CricketNews #Cricket #International #IndiaVsNewZealand #3rdT20i #AbhishekSharma #IndiaChaseRecord #T20International #FastestChase #AbhishekSharmaCentury #VaranasiLiveNews
