Noida News: 367 ने गृहविज्ञान और 221 विद्यार्थियों ने छोड़ी इतिहास की परीक्षा

फोटो माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। शनिवार को दो पालियों में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में हाईस्कूल में गृहविज्ञान और दूसरी पाली में इंटर की इतिहास की परीक्षा हुई। गृहविज्ञान में 6224 में से 5857 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं 367 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इतिहास में 4257 में से 4036 विद्यार्थी ही शामिल हुए। सूरजपुर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की गई।परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र समय पर पेपर पूरा करने में कोई परेशानी नहीं हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 60 केंद्रों पर परीक्षा हो रही हैं। कहीं से किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली।-----------------अंग्रेजी के सवालों को देख खिले चेहरे वहीं, सीबीएसई दसवीं में अंग्रेजी की परीक्षा ने विद्यार्थियों को सुकून दिया।नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 56 केंद्रों से परीक्षा देकर बच्चे बाहर निकले उनके चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। ज्यादातर बच्चों ने कहा कि पेपर आसान था। सवाल सीधे थे। इसलिए सवालों ने ज्यादा उलझाया नहीं। वहीं, कई छात्रों ने बताया कि उन्होंने पूरा 80 नंबर का पेपर किया है और अच्छे नंबरों की उम्मीद कर रहे हैं।

#367StudentsSkippedTheHomeScienceExamAnd221StudentsSkippedTheHistoryExam. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 367 ने गृहविज्ञान और 221 विद्यार्थियों ने छोड़ी इतिहास की परीक्षा #367StudentsSkippedTheHomeScienceExamAnd221StudentsSkippedTheHistoryExam. #VaranasiLiveNews