Kangra News: पौंग झील से 3,475 मछुआरों को मिल रहा रोजगार
वित्त वर्ष 2025-26 में पौंग में हुआ 314.84 मीट्रिक टन मछली उत्पादनबंद सीजन में आर्थिक सहायता बढ़ाने और मछली के उचित दाम दिलाने की मांगविश्व मत्स्य दिवस विशेषसंवाद न्यूज एजेंसीबरियाल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की पौंग झील यानी महाराणा प्रताप सागर जलाशय हजारों मछुआरा परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। सुबह होते ही नगरोटा सूरियां, जवाली, देहरा और फतेहपुर के मछुआरे नाव और जाल लेकर झील में उतर जाते हैं। हालांकि, कड़ी मेहनत के बावजूद मछुआरों को पर्याप्त आमदनी नहीं मिल पा रही है।वित्त वर्ष 2025-26 में पौंग जलाशय में 314.84 मीट्रिक टन मछली उत्पादन दर्ज किया गया। करीब 24 हजार हेक्टेयर में फैले इस जलाशय में 15 पंजीकृत मत्स्य सहकारी सभाएं हैं, जिनसे 3,475 मछुआरे जुड़े हैं। कुल उत्पादन में सिंघाड़ा मछली की हिस्सेदारी करीब 60 फीसदी है। इसके अलावा रोहू, कतला, मृगल, कॉमन कार्प और महाशीर भी यहां पाई जाती हैं।मछुआरों का कहना है कि पौंग झील में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए प्राकृतिक प्रजनन स्थलों का संरक्षण और मछलियों की उपलब्धता का नियमित सर्वेक्षण जरूरी है। इससे झील की मत्स्य संपदा सुरक्षित रखने के साथ हजारों परिवारों की आजीविका को मजबूती मिल सकेगी।पौंग झील के सहायक मत्स्य निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि सितंबर 2025 में जलाशय में 62.52 लाख मत्स्य बीज छोड़े गए थे। वहीं, 14 और 15 नवंबर 2026 को सिहाल क्षेत्र में करीब 13.99 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं छोड़ी गईं।बंद सीजन में थम जाती है कमाईमछलियों के प्रजनन और संरक्षण के लिए 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहता है। इस अवधि में मछुआरों की आमदनी पूरी तरह बंद हो जाती है। मछुआरों राजीव, छोटू, निखिल और सुभाष ने बंद सीजन की आर्थिक सहायता समय पर जारी करने और इसकी राशि बढ़ाने की मांग उठाई है। मछुआरों ने मछली उतारने के केंद्रों पर बर्फ, सुरक्षित भंडारण और आधुनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी की है। इसके अलावा दुर्घटना बीमा, नाव-जाल खरीदने में आर्थिक सहायता और मछली के उचित दाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
#3 #475FishermenAreFindingEmploymentThroughPongLake #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2026, 17:45 IST
Kangra News: पौंग झील से 3,475 मछुआरों को मिल रहा रोजगार #3 #475FishermenAreFindingEmploymentThroughPongLake #VaranasiLiveNews
