Ambala News: तीन जिलों के 436 मामलों में 31 क्विंटल मादक पदार्थ किए नष्ट
अंबाला। भड़ोग स्थित एक निजी प्लांट की भट्टी में वीरवार को आईजी पंकज नैन की अध्यक्षता में गठित हाई-लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने नशा तस्करों से जब्त 31 क्विंटल मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर जिलों में दर्ज कुल 436 मुकदमों से संबंधित नशीले पदार्थों को डिस्पोज किया गया है। नष्ट किए गए नशे की कुल मात्रा 30 क्विंटल 83 किलो 90 ग्राम 231 मिलीग्राम रही। आईजी पंकज नैन ने बताया कि यह खेप रेंज पुलिस द्वारा अलग-अलग अभियानों में तस्करों से पकड़ी गई थी। बॉक्सनशा बेचने वालों की प्रॉपर्टी होगी अटैच, जेल में कटेंगी रातेंआईजी पंकज नैन ने नशे के कारोबारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। नशा तस्करी से अवैध संपत्ति बनाने वालों की प्रॉपर्टी अटैच की जा रही है। आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रीवेंटिव एक्शन लेकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। कहा कि रेंज में नशा बेचने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत, कुरुक्षेत्र के एसपी चंद्रमोहन और यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल रहे। संवाद-----------
#31QuintalsOfNarcoticsDestroyedIn436CasesInThreeDistricts #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:38 IST
Ambala News: तीन जिलों के 436 मामलों में 31 क्विंटल मादक पदार्थ किए नष्ट #31QuintalsOfNarcoticsDestroyedIn436CasesInThreeDistricts #VaranasiLiveNews
