Panipat News: छात्र से यौनशोषण के दोषी को 30 साल का कठोर कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगायापूरी राशि पीड़ित बालक को मुआवजे के रूप में देने के आदेशमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। चौथी कक्षा के 11 वर्षीय छात्र को फ्रूटी पिलाने का झांसा देकर उसके साथ यौनशोषण करने के दोषी जयपाल उर्फ सोमा को अदालत ने 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एएसजे) पीयूष शर्मा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत दोषी पर 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।अदालत ने जुर्माने की पूरी राशि पीड़ित बालक को मुआवजे के रूप में देने के आदेश दिए हैं। मामला किला थाना क्षेत्र का है। 23 जून 2024 को दोपहर करीब तीन बजे 11 वर्षीय बालक कुटानी रोड स्थित कबाड़ी की दुकान के पास से गुजर रहा था। दुकान पर काम करने वाले जयपाल ने उसे फ्रूटी पिलाने का झांसा दिया और अपने किराये के कमरे पर ले गया। वहां उसने बालक के साथ यौनशोषण किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर पहुंचने पर बालक ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण, फॉरेंसिक जांच और बालक के अदालत में बयान दर्ज कराने सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बाल कल्याण समिति के माध्यम से बालक की काउंसलिंग भी कराई गई। मामले की सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जयपाल उर्फ सोमा को दोषी ठहराते हुए 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

#30YearsOfRigorousImprisonmentForPersonConvictedOfSexuallyExploitingAStudent #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: छात्र से यौनशोषण के दोषी को 30 साल का कठोर कारावास #30YearsOfRigorousImprisonmentForPersonConvictedOfSexuallyExploitingAStudent #VaranasiLiveNews