जम्मू-कश्मीर के हाजिन में हादसा: झेलम नदी में डूबे तीन युवक, साथी को बचाने की कोशिश में तीनों की जान गई

उत्तर कश्मीर के हाजिन इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की झेलम नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हाजिन के चंदरगीर क्षेत्र के कुछ युवक नदी किनारे टेंट धो रहे थे। इसी दौरान एक युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह झेलम नदी में गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए उसके दो साथी भी नदी में कूद गए लेकिन तेज बहाव के कारण तीनों युवक पानी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, स्वयंसेवक, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान सोहैल अहमद डार (22) पुत्र गुलाम नबी डार, आदिल अहमद डार (18) पुत्र बशीर अहमद डार और समीर अहमद डार पुत्र मोहम्मद जमाल डार, निवासी चंदरगीर हाजिन के रूप में हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

#CityStates #JammuAndKashmir #HajinHadsa #JhelumRiverHadsa #BandiporaNews #KashmirNews #ThreeYouthsDead #YouthDrownedInJhelum #HajinNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जम्मू-कश्मीर के हाजिन में हादसा: झेलम नदी में डूबे तीन युवक, साथी को बचाने की कोशिश में तीनों की जान गई #CityStates #JammuAndKashmir #HajinHadsa #JhelumRiverHadsa #BandiporaNews #KashmirNews #ThreeYouthsDead #YouthDrownedInJhelum #HajinNews #VaranasiLiveNews