यूपी: दीपावली से 15 दिन पहले 2653 किलो अवैध पटाखा बरामद, लाइसेंस से अधिक रखा था माल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ सर्विलांस और पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार की रात में टीम ने गोपीगंज और सोनखरी में दो स्थानों पर छापेमारी कर 26.53 क्विंटल अवैध पटाखा बरामद किया। भंडारण करने में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शनिवार को कोतवाली में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि अवैध पटाखा भंडारण को लेकर पुलिस अलर्ट है। पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने सोनखरी स्थित आरबी ट्रेडर्स और छोटी चौराहा स्थित 'बरनवाल बुक डिपो' पर छापेमारी कर कुल 2653 किलो अवैध बारूद युक्त पटाखा बरामद किया।

#CityStates #Bhadohi #Varanasi #BhadohiNews #IllegalFirecrackerStorage #FatherSonArrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: दीपावली से 15 दिन पहले 2653 किलो अवैध पटाखा बरामद, लाइसेंस से अधिक रखा था माल; पिता-पुत्र गिरफ्तार #CityStates #Bhadohi #Varanasi #BhadohiNews #IllegalFirecrackerStorage #FatherSonArrested #VaranasiLiveNews