Kangra News: चुनावी जागरूकता की कसौटी पर खरे उतरे 264 विद्यार्थी
ईएलसी की जिला स्तरीय क्विज और निबंध प्रतियोगिता के नतीजे घोषित, दोनों में दस-दस विद्यार्थियों ने बनाई जगहअमर उजाला ब्यूरोधर्मशाला। जिला कांगड़ा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तहत आयोजित जिला स्तरीय क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दोनों प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न उपमंडलों से चयनित कुल 264 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें क्विज में 128 और निबंध लेखन में 136 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।17 नवंबर को बीएड कॉलेज धर्मशाला में आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। इसके माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में नूरपुर पब्लिक स्कूल की आराधना ठाकुर, लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर की रुद्राक्षी शर्मा, जीडीसी डाडासीबा की शगुन ठाकुर, केएलवी डीएवी पालमपुर की सिया सूद, एमसीएमडी पब्लिक स्कूल बाघनी की आराध्या शर्मा, जीडीसी शाहपुर की नंदिनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुल्थान के करन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकोल की अनन्या, जीडीसी कोटला बेहड़ की राधा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माइरा की कोमल कुमारी ने स्थान हासिल किया।क्विज प्रतियोगिता में स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी की दिव्यांशी, डीएवी पालमपुर की श्रिया शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोगरवां की तनीशा, लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर की जस्मीन ठाकुर, डीएवी पालमपुर के आकाश गुप्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माइरा की मौसम कुमारी, जीडीसी नगरोटा बगवां की महक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां की महक सरीन, जीडीसी ज्वालामुखी की मुस्कान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ंज के अंशुल विजेता रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां युवाओं को चुनावी प्रक्रिया समझने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती हैं। दोनों प्रतियोगिताओं के प्रथम दस-दस विजेताओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
#264StudentsProvedTheirMettleInTermsOfElectoralAwareness #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 17:29 IST
Kangra News: चुनावी जागरूकता की कसौटी पर खरे उतरे 264 विद्यार्थी #264StudentsProvedTheirMettleInTermsOfElectoralAwareness #VaranasiLiveNews
