Bareilly News: टूटा 26 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश
आंधी, गरज-चमक के साथ सोमवार की भोर में करीब तीन घंटे तक शहर में हुई झमाझम बारिश ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 54.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बरेली में 54.5, नवाबगंज में 40, आंवला में 34.6 मिमी, बहेड़ी में बूंदाबांदी हुई। इससे पहले वर्ष 2000 में 24 घंटे में 69.4 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने सप्ताहभर तक बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, रविवार रात ही बादल मंडराने लगे थे। तड़के साढ़े तीन बजे आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई जो करीब तीन घंटे तक जारी रही। इस वजह से कई स्कूलों ने अवकाश भी घोषित कर दिया। बताया कि विक्षोभ की सक्रियता अब भी बरकरार है। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलेगी पर हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी से अधिक पहुंचने से राहत मिलती रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम 28.5 डिग्री और न्यूनतम भी छह डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दौरान हवा की गति 60 किमी प्रतिघंटे दर्ज की गई।।
#26-yearRecordBroken #HighestRainfallIn24Hours #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 06:03 IST
Bareilly News: टूटा 26 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश #26-yearRecordBroken #HighestRainfallIn24Hours #VaranasiLiveNews
