Noida: स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, हार्ट अटैक आने की आशंका

नोएडा थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित एक फार्महाउस के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मणिपुर निवासी लकी सनवऊ डामया के रूप में हुई है, जो नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी अमित खारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्विमिंग के दौरान हार्ट अटैक आने की आशंका है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ कर पुलिस जांच कर रही है।

#CityStates #Noida #NoidaNews #NoidaLatestNewsInHindi #NoidaNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida: स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, हार्ट अटैक आने की आशंका #CityStates #Noida #NoidaNews #NoidaLatestNewsInHindi #NoidaNewsToday #VaranasiLiveNews