UP: नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में बंधक बनाए गए बिहार-झारखंड के 250 युवक, 20 हिरासत में; 50 लाख रुपये लिए

UP Crime: नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर सपनों का कारोबार चल रहा था, लेकिन हकीकत में यह कथित तौर पर डर, दबाव और उगाही का जाल निकला। रोहनिया में एक तीन मंजिला मकान के हॉल में पुलिस ने छापा मारकर नेटवर्क मार्केटिंग का खेल उजागर किया। पुलिस ने 250 युवकों-युवतियों को मुक्त कराया, जहां उन्हें नए सदस्य जोड़ने के लिए कथित रूप से बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। सभी से 20-20 हजार रुपये लिए गए थे। 50 लाख रुपये की उगाही हुई। पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ में जुट गई है। रोहनिया में कारोबार का संचालन एक महीने पहले शुरू हुआ। एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि महादेव इंटरप्राइजेज और आरएचई के नाम से नेटवर्क मार्केटिंग का संचालन हो रहा था। जांच में पता चला है कि गिरोह शैंपू, साबुन और डिटर्जेंट पाउडर जैसे उत्पादों की बिक्री की आड़ में लोगों को जोड़ रहा था। नए सदस्यों को बताया जाता था कि दो अन्य लोगों को नेटवर्क से जोड़ने पर मोटा कमीशन और लाखों कमाने का अवसर मिलेगा।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 23:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में बंधक बनाए गए बिहार-झारखंड के 250 युवक, 20 हिरासत में; 50 लाख रुपये लिए #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews