Panipat News: ग्रामीण अंचल की 25 सड़कें बदहाल

सौदापुर-नोहरा, इसराना-बलाना समेत कई मार्गों पर मरम्मत का इंतजारमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिले के ग्रामीण अंचल की करीब 25 सड़कें बदहाल हैं। कहीं गहरे गड्ढे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहे हैं तो कहीं सड़क की सफेद पट्टियां मिटने से हादसों का खतरा बना हुआ है। पंचायत विभाग और मार्केटिंग बोर्ड की ओर से समय पर मरम्मत और सुरक्षा मार्किंग नहीं कराए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।सौदापुर से नोहरा जाने वाली सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हैं और सफेद पट्टी भी गायब है। इसराना-बलाना मुख्य मार्ग पर सफेद पट्टी धुंधली पड़ चुकी है। वहीं, समालखा-चुलकाना मार्ग पर किवाना मोड़ के पास सड़क टूटी हुई है। किवाना से इसराना जाने वाले मार्ग की हालत भी दिल्ली पैरलल नहर तक खराब है। इन सड़कों से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।सौदापुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क पर गड्ढों और सफेद पट्टी गायब होने से विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है। बलाना निवासी रमेश के अनुसार, मुख्य सड़क पर सफेद पट्टी धुंधली होने से बाहर से आने वाले वाहन चालकों को रास्ते का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है।इसी प्रकार किवाना निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि किवाना मोड़ से दिल्ली पैरलल नहर तक सड़क टूटी होने से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। मरम्मत और सुरक्षा मार्किंग के कार्य प्राथमिकता से पूरे कराने का प्रयास करेंगे, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। -ज्योति शर्मा, अध्यक्ष, जिला परिषद।

#25RoadsInRuralAreasAreInADilapidatedState. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 02:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: ग्रामीण अंचल की 25 सड़कें बदहाल #25RoadsInRuralAreasAreInADilapidatedState. #VaranasiLiveNews