Agra News: 23 खिलाड़ियों ने पास की कराटे बेल्ट परीक्षा

आगरा। जिला शितो रियो शुकोकाई कराटे एसोसिएशन, आगरा के तत्वावधान में रविवार को देवरी रोड स्थित निःशुल्क सम्राट अशोक हेल्पिंग फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर पर कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 23 खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। सफल खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न रंगों की बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पर्पल बेल्ट युवराज कल्याण को प्रदान की गई। ऑरेंज बेल्ट करुणा सिंह, महक कुशवाहा, संध्या गुनकर और श्रेया कुमारी को मिली। वहीं येलो बेल्ट स्वीटी, दिव्यांश, उमंग यादव, कनक कुमारी, राहुल, परी तित्तल, नंदिनी कुमारी, रागिनी, चिराग, साक्षी, सृष्टि, अनन्या रॉयल, प्रतिज्ञा, अनन्या यादव, छाया, नैना, शुभम कुमार और दक्ष तित्तल को प्रदान की गई। बेल्ट परीक्षा का मूल्यांकन कराटे कोच हर्ष कल्याण, मनीष विजल, धर्मेंद्र कल्याण, राजकुमार तित्तल, निशांत और विवेक कल्याण ने किया।

#23PlayersPassedTheKarateBeltExam. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: 23 खिलाड़ियों ने पास की कराटे बेल्ट परीक्षा #23PlayersPassedTheKarateBeltExam. #VaranasiLiveNews