Sonipat News: 22 एमएम बारिश में बह गए पानी निकासी के दावे, सड़कें डूबीं

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। मानसून की पहली बारिश में ही पानी निकासी के प्रशासनिक दावे बह गए। वीरवार को शहर में 22 एमएम बारिश से हालात बिगड़ गए। निकासी व्यवस्था प्रभावित होकर रह गई। शहर की सड़कों व गलियों में पानी भर गया। 20 से अधिक कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से वाहन चालकों, राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।वीरवार सुबह करीब छह बजे मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित हो गया।सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। बारिश से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत जरूर मिली मगर पानी भरने से परेशानी बढ़ गई।बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम की पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर में गीता भवन चौक, ककरोई चौक, बहालगढ़ रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, वैक्सन कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, पुरखास रोड, सेक्टर-14 व 15, आदर्श नगर, मुरथल रोड सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। औसतन 11.3 एमएम बारिशवीरवार को औसतन 11.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोनीपत ब्लॉक में सबसे अधिक 22 एमएम, गन्नौर में 13 एमएम , राई में 12 एमएम, गोहाना में 11 एमएम, खानपुर कलां में 8 एमएम और खरखौदा में सबसे कम 2 एमएम बारिश हुई।सफाई का टेंडर नहीं होने से बढ़ी मुसीबत, गठित टीम भी नहीं पहुंची सफाई का टेंडर खत्म होने से नालों की सफाई का कार्य भी बाधित है। सफाई ठेका एजेंसी ही नालों की सफाई करती है। ऐसे में मानसून आने पर अब मुसीबत बढ़ सकती है। शहर के ज्यादातर नाले ओवरफ्लो होने से परेशानी हो रही है। वहीं, नगर निगम ने मानसून से पहले जलभराव से निपटने के लिए 20 टीमों का गठन किया था लेकिन कई स्थानों पर टीमें भी समय पर नहीं पहुंच सकीं। निगम अधिकारियों के अनुसार राठधाना स्थित एसटीपी की क्षमता 30 एमएलडी है जबकि बारिश के दौरान वहां 40 एमएलडी से अधिक पानी पहुंच गया। क्षमता से अधिक पानी आने से सीवर लाइनें ओवरफ्लो हुईं जिसका असर विशेष रूप से वार्ड-5, वार्ड-13 और आसपास के इलाकों में देखने को मिला।मेन पंपिंग स्टेशन पर खराब मिली मोटरबारिश के दौरान मेयर राजीव जैन स्वयं नगर निगम अधिकारियों के साथ शहर में निकले और ककरोई रोड एसटीपी, शनि मंदिर डिस्पोजल, सारंग रोड डिस्पोजल तथा बाबा धाम के पीछे स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों का निरीक्षण किया। मेन पंपिंग स्टेशन पर एक मोटर खराब मिली। जिस पर उसे बदलने के निर्देश दिए। साथ ही पंपिंग स्टेशन पर कचरा निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने और शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। बारिश रुकने के करीब दो घंटे बाद अधिकांश क्षेत्रों से पानी उतर गया। हालांकि, कुछ निचले इलाकों में जलभराव बना रहा। मेयर ने कहा कि जहां भी लापरवाही मिलेगी वहां संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाएगी। फोटो: सोनीपत के गांवराई के पासजीटी रोड की सर्विस लेन पर भरा बारिश का पानी। संवाद फोटो: सोनीपत के गांवराई के पासजीटी रोड की सर्विस लेन पर भरा बारिश का पानी। संवाद फोटो: सोनीपत के गांवराई के पासजीटी रोड की सर्विस लेन पर भरा बारिश का पानी। संवाद फोटो: सोनीपत के गांवराई के पासजीटी रोड की सर्विस लेन पर भरा बारिश का पानी। संवाद

#22MmOfRainWashedAwayClaimsOfWaterDrainage #RoadsSubmerged #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 20:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: 22 एमएम बारिश में बह गए पानी निकासी के दावे, सड़कें डूबीं #22MmOfRainWashedAwayClaimsOfWaterDrainage #RoadsSubmerged #VaranasiLiveNews