200 किमी साइकिल यात्रा: पटवारी बोले-12 साल में 90 परीक्षाओं के पर्चे लीक,हर बार BJP से जुड़े माफिया ही क्यों?

पर्चा लीक, भर्ती परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को भोपाल में केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला। इंदौर से साइकिल यात्रा कर भोपाल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल में 90 परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि हर पर्चा लीक के पीछे भाजपा से जुड़े माफिया ही क्यों सामने आते हैं राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत निकाली गई साइकिल यात्रा के समापन पर पटवारी ने कहा कि बच्चों के भविष्य की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस की मांग है कि बालवाड़ी से स्नातकोत्तर तक शिक्षा मुफ्त हो। मंत्री का विभाग क्यों छीना, भ्रष्टाचार था क्या जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज एक मंत्री से विभाग छीन लिया। पटवारी ने सवाल किया कि आखिर मामला क्या था, क्या इसके पीछे भ्रष्टाचार था उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों को चुनौती देते हुए कहा कि कोई एक मंत्री सामने आकर यह कह दे कि वह पूरी तरह ईमानदार है। पटवारी ने दावा किया कि देश और मध्य प्रदेश में आम लोग परेशान हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 80 प्रतिशत उद्योगपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते हैं। कार्यक्रम के लिए मांगी दूसरी जगह, अस्पतालों के बीच भेज दिया पटवारी ने भोपाल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रेतघाट, लिली टॉकीज और जवाहर चौक क्षेत्र में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अस्पतालों के बीच की जगह दी। उन्होंने कहा कि आज प्रशासन में ऐसे लोग बैठे हैं, जिन्हें आम लोगों की परेशानी की चिंता नहीं है। दरअसल, साइकिल यात्रा के भोपाल पहुंचने पर रॉयल मार्केट और हमीदिया अस्पताल के आसपास यातायात प्रभावित हुआ। बैरिकेडिंग और भीड़ के कारण एक एम्बुलेंस को भी कुछ देर रुकना पड़ा। रास्ता मिलने के बाद एम्बुलेंस अस्पताल पहुंच सकी। सिंघार बोले- भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर विधानसभा में मांगेंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने युवाओं और नौकरियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर बनाने की मांग करेगी, ताकि युवाओं को पता रहे कि किस विभाग में कब भर्ती होगी और परीक्षा कब कराई जाएगी। सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां युवाओं ने सत्ता परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाई। आज देश को भी युवाओं की जरूरत है। एथेनॉल का मुद्दा भी विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस उमंग सिंघार ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल मिले पेट्रोल से बाइक और कारों पर असर पड़ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगी। उन्होंने भाजपा के भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने 22 साल के शासन का इतिहास देखना चाहिए। सिंघार ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गेहूं मामले में गंभीर आरोप लगाए और कहा कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें-दिग्विजय पर कार्रवाई क्यों नहीं: सिर्फ मुझे नोटिस क्यों निधि ने कांग्रेस संगठन को घेरा, 7 दिन का अल्टीमेटम हरीश चौधरी ने संघ को घेरा, मसूद और पांसे के भी तीखे बयान मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की संस्थाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामने झुका दिया है। उन्होंने नीट और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के ठेकों को लेकर भी संघ से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने नीट छात्रों का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि 21 से अधिक छात्रों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने इसके लिए शिक्षा व्यवस्था और सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने आरोप लगाया कि केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार बच्चों और युवाओं के भविष्य को दबाने का काम कर रही है। यह भी पढ़ें-मोहन सरकार का बड़ा फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी 200 किलोमीटर की यात्रा भोपाल पहुंची, कई जगह लगा जाम जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा इंदौर से करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर भोपाल पहुंची। सीहोर और भोपाल के रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने कई जगह यात्रा का स्वागत किया। किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, जबकि कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाईं। यात्रा के कारण फंदा के पास इंदौर-भोपाल मार्ग पर दो से तीन किलोमीटर तक जाम के हालात बने। भोपाल में रॉयल मार्केट और हमीदिया अस्पताल के आसपास भी यातायात प्रभावित हुआ। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सचिन यादव, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधो, आरिफ मसूद और आतिफ अकील समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कार्यक्रम में नजर नहीं आए।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 15:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




200 किमी साइकिल यात्रा: पटवारी बोले-12 साल में 90 परीक्षाओं के पर्चे लीक,हर बार BJP से जुड़े माफिया ही क्यों? #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews