Gorakhpur News: एक इंस्पेक्टर समेत 20 दरोगाओं को मिली नई तैनाती

गोरखपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने एक इंस्पेक्टर समेत 20 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे तबादला सूची जारी की गई। इसमें डीसीआरबी, पुलिस लाइंस, पीआरओ, सोशल मीडिया सेल और विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को डीसीआरबी से डायल 112 भेजा गया है। एसआई आनंद कुमार गुप्ता को पुलिस लाइंस से गुलरिहा थाने में तैनाती मिली है। चौरीचौरा थाने में तैनात एसआई राजू रंजन सिंह को गोबड़ौर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

#20Sub-inspectors #IncludingOneInspector #HaveReceivedNewPostings. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 00:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: एक इंस्पेक्टर समेत 20 दरोगाओं को मिली नई तैनाती #20Sub-inspectors #IncludingOneInspector #HaveReceivedNewPostings. #VaranasiLiveNews