Himachal: युकां कार्यकर्ता गिरफ्तारी मामले में दिल्ली के एसीपी समेत 20 पुलिसकर्मी नामजद, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव के एक होटल से बिना सूचना युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के मामले में शिमला पुलिस ने दिल्ली के एसीपी समेत करीब 20 पुलिस कर्मचारियों को नामजद कर दिया है। पहले पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चिड़गांव थाने में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीएस अधिकारी एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे सादे कपड़ों में चिड़गांव के एक होटल में पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम यहां ठहरे युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को साथ ले गई थी। इस पर होटल मालिक संदीप रंजन ने शिमला पुलिस को शिकायत दी।
#CityStates #Shimla #HimachalNews #AiSummitProtestCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 21:47 IST
Himachal: युकां कार्यकर्ता गिरफ्तारी मामले में दिल्ली के एसीपी समेत 20 पुलिसकर्मी नामजद, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #HimachalNews #AiSummitProtestCase #VaranasiLiveNews
