Chamoli News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 20 का चालान किया

कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने कर्णप्रयाग, सिमली, कालेश्वर और नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भटगांई ने बताया कि वाहनों के ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने चालकों के सीट बेल्ट, हेलमेट नहीं पहनने, दो पहिया वाहनों में ट्रिपल राइडिंग आदि यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 20 चालान किए गए हैं। और इनसे 41 हजार रुपये का अर्थ दंड वसूला गया है। संवाद

#20FinedForViolationOfTrafficRules #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 16:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 20 का चालान किया #20FinedForViolationOfTrafficRules #VaranasiLiveNews